Gold Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना करीब 1,000 रुपये गिरकर 1,44,297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी करीब 3,500 रुपये टूटकर 2,22,813 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों और रुपये की मजबूती का असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिला है। आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
