Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हफ्ते एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 3,251 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी के एमसीएक्स भाव में इस हफ्ते 722 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 999 रुपये की तेजी के साथ 1,21,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का वायदा भाव 374 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,698 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
