Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। यूएस-चीन ट्रेड टेंशन बढ़ने, डॉलर में गिरावट और यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों से वैश्विक बाजार में सोना-चांदी के भाव रोज अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इसके सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का भाव 1,13,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने के भाव 1,03,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का भाव 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।