Gold Price Outlook: सोने की कीमत आज सोमवार को क्रैश कर गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर सोने का घरेलू वायदा भाव 10.02 फीसदी या 14,483 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,009 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। बीते 2 मार्च को सोने का भाव 1,66,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह पिछले 21 दिन में सोना करीब 36,000 रुपये गिर गया है। यह 21 फीसदी से अधिक की गिरावट है।
