Gold Price Fall: दिवाली के बाद से सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। सोमवार को एमसीएक्स पर सोना 4.92 फीसदी गिरकर 1,20,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इससे पहले 20 अक्टूबर को एमसीएक्स पर सोना 1,30,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस तरह सिर्फ 8 दिन में सोने के भाव करीब 9,800 रुपये टूट गए हैं। घरेलू ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों में भी सोना काफी टूट गया है। पिछले एक हफ्ते में यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।