Gold Price: मशहूर किताब Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert Kiyosaki ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है, जिसने निवेशकों के बीच नई बहस छेड़ दी है। कियोसाकी का कहना है कि बाजार में बड़ा क्रैश कभी भी आ सकता है। लेकिन उनके मुताबिक, ऐसे दौर में सोना और चांदी निवेशकों को मालामाल कर सकते हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘दिग्गज मार्केट रणनीतिकार Jim Rickards का मानना है कि भविष्य में सोना 1 लाख डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।’ जबकि सोने की कीमत इस समय करीब 4,500 डॉलर प्रति औंस है। यानी कीमत में सीधे-सीधे 22 गुना इजाफा। यह अनुमान किसी को भी चौंका सकता है। वहीं, कियोसाकी खुद मानते हैं कि चांदी 200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। चांदी का वैश्विक भाव इस समय 75 डॉलर प्रति औंस के करीब है।

You missed