Gold Loan Interest Rate: लाइफ में कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब हमें अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में अधिकतर लोग पर्सनल लोन को चुनते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पर्सनल लोन काफी अधिक ब्याज दर के साथ आता है। यह अनसिक्योर्ड लोन होता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर सही नहीं है, तो आपको लोन मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। अगर आपके पास सोना रखा है, तो ऐसे में आप गोल्ड लोन ले सकते हैं। यहां आपको पर्सनल लोन की तुलना में काफी कम ब्याज चुकाना होगा। साथ ही बिना किसी ज्यादा डॉक्यूमेंटेशन के तुरंत लोन भी मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि प्रमुख बैंक गोल्ड लोन पर कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
