दिवाली पर मोदी सरकार ने कड़ा फैसला किया है। सरकार ने केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों और ब्रांचों में इस आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा है। दरअसल, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने त्योहारों पर होने वाले सरकारी खर्च को बचाने के लिए आदेश जारी किया है। अब दिवाली और अन्य पर्व-त्योहारों पर किसी भी तरह का गिफ्ट या उससे जुड़ी वस्तुओं पर खर्च नहीं किया जाएगा। यह आदेश केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों और संबद्ध संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।