FD Interest Rates: एफडी पर भले ही ब्याज दर कम हो गई हों, लेकिन अब भी एफडी एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। सुरक्षित रिटर्न चाहने वाले लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाना पसंद करते हैं। अलग-अलग बैंक एफडी पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर करते हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों के बारे में जान लेना चाहिए। आमतौर पर लंबी अवधि वाली एफडी पर अधिक ब्याज दर होती है। आइए जानते हैं कि 3 साल की एफडी पर प्रमुख बैंक क्या ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
