एफडी यानी फिक्स डिपॉजिट भारत में एक ट्रेडिशनल निवेश विकल्प है। वर्षों से लोग इसमें पैसा लगाते आ रहे हैं। समय के साथ एफडी की ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव भी आया। इस साल रेपो रेट में कटौती के चलते एफडी की ब्याज दरें काफी घट गई हैं। इस समय बैंक एफडी पर करीब 4 से 6.45 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है। लोग अपनी पैसों पर निश्चित रिटर्न पाने के लिए एफडी में पैसा लगाते हैं, जिससे उनका पैसा बढ़ता जाए। बहुत से लोग तो मैच्योरिटी पर भी एफडी नहीं तुड़वाते और अवधि आगे बढ़ती जाती है। अब सवाल यह है कि क्या वाकई एफडी लंबे समय में आपको रिटर्न देती है? आज हम इसी सवाल का जबाव तलाशने की कोशिश करेंगे।