हनुमानगढ़। ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री को लेकर शुरू हुआ विरोध अब उग्र रूप ले चुका है। गुरुवार को किसान सभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेस विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर को भी हिरासत में ले लिया। बाद में टिब्बी के गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में किसानों की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा।
