RCF Share Price: रूस से खाद की सप्लाई को लेकर मिली राहत की खबर ने मंगलवार को फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में जान डाल दी। करीब-करीब सपाट बाजार के बावजूद खाद कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कुछ कंपनियों के शेयरों में 15% तक की तेजी देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर यानी FACT के शेयर में दिखी। मंगलवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर कंपनी का शेयर 15.03 फीसदी चढ़कर 902 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) का शेयर करीब 8% मजबूत हुआ। पारादीप फॉस्फेट्स में 7% से ज्यादा और चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स में करीब 4% की तेजी देखने को मिली।