Fabtech Technologies IPO: फैबटेक टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयरों का आवंटन आज शुक्रवार 3 अक्टूबर को फाइनल किया जाएगा। यह इश्यू 29 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 1 अक्टूबर को बंद हुआ। 6 अक्टूबर को कंपनी सफल आवेदकों के डिमैट खातों में शेयर क्रेडिट करेगी। जबकि जिन निवेशकों को आवंटन नहीं मिलेगा, उनके रिफंड भी उसी दिन प्रोसेस किए जाएंगे। फैबटेक टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयरों की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई दोनों एक्सचेंजों पर होगी। 7 अक्टूबर को यह लिस्टिंग हो सकती है।
