SEBI Lowers Expense Ratios: मार्केट रेगुलेटर SEBI ने म्यूचुअल फंड टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) में 10-20 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती कर दी है. ये फैसला मौजूदा वक्त में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सबसे बड़े रिफॉर्म्स में से एक कहा जा सकता है. क्योंकि इससे म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों की लागत कम होगी, जिसका असर रिटर्न्स पर भी दिखेगा.
