Geopolitical Power Play: डोनाल्ड ट्रंप का ‘मिशन ग्रीनलैंड’ (Trump Greenland Policy) अब केवल एक चर्चा नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक बड़ा आर्थिक खतरा बन गया है। रियल एस्टेट से ग्लोबल सिक्योरिटी तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाते हुए डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड को खरीदने की अपनी पुरानी इच्छा को आधिकारिक नीति (Geopolitical Power Play) में बदल दिया है। ट्रंप का तर्क है कि ग्रीनलैंड का सामरिक महत्व अमेरिका के लिए जरूरी है, खासकर तब जब रूस और चीन आर्कटिक क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा रहे हैं। लेकिन इस बार यह मामला केवल ‘प्रस्ताव’ तक सीमित नहीं है; ट्रंप ने इसे ‘ग्लोबल ट्रेड वॉर’ (US Europe Trade War) का हथियार बना लिया है। अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ती इस तनातनी का असर आपकी जेब और भारत की इकोनॉमी (India Export Opportunities) पर कैसा होगा? जानिए इस रिपोर्ट में।