नौकरीपेशा लोगों के लिए अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना और पासबुक डाउनलोड करना अब आसान हो सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वाट्सएप के जरिए पीएफ से जुड़ी जानकारी पाने की नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी अपना पीएफ बैलेंस देख सकेंगे, खाते में हुए पिछले पांच लेनदेन की जानकारी ले सकेंगे और पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें हर बार ईपीएफओ के मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी।
