BYD beats Tesla EV sales: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के सिर से राजनीति का भूत पूरी तरह उतरा नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप से रिश्तों में आई खटास के चलते भले ही उन्होंने सरकार से किनारा कर लिया हो, लेकिन सत्ता के करीब बने रहने की लालसा कम नहीं हुई है। मस्क ने संकेत दिया है कि मध्यावधि चुनाव में वह रिपब्लिकन पार्टी को अपना समर्थन देंगे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि अगर कट्टरपंथी वामपंथी जीतते हैं तो अमेरिका खत्म हो जाएगा। वे अवैध इमिग्रेशन और धोखाधड़ी के लिए रास्ते खोल देंगे। इस बीच, एलन मस्क की टेस्ला से दुनिया की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कार कंपनी का ताज छिन गया है।