श्रीगंगानगर। श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर समिति की ओर से दो अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से रामलीला मैदान में धूमधाम से विजयादशमी महोत्सव मनाया जाएगा। समिति के मंत्री सीताराम शेरेवाला ने बताया कि इस बार रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा बनाया गया है। वहीं कुंभकर्ण 65 फीट और मेघनाथ का पुतला 60 फीट ऊंचा बनाकर इनमें आतिशबाजी भरी गई है।
