Air quality index: जयपुर। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद जयपुर की आबोहवा अचानक प्रदूषित हो गई है। आतिशबाजी के धुएं और धूल के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) तेजी से बढ़ गया है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह के बीच हवा का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। जयपुर का औसत एक्यूआइ 251 दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर से कहीं अधिक है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और खासतौर से बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।