Electricity Tariff Reduction: जयपुर। प्रदेशवासियों के लिए इस दीपावली पर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राजस्थान डिस्कॉम्स (जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगम) ने 25 वर्षों में पहली बार बिजली के शुल्क में कमी की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत की गई टैरिफ याचिकाओं पर राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने सहमति दे दी है। इस निर्णय से न केवल आमजन को बल्कि उद्योगों को भी सीधी राहत मिलेगी और बिजली उपभोग की लागत कम होगी।