Diwali 2025: क्या आप इस दिवाली चमचमाती नई स्मॉर्टवॉच, नया आईफोन 17 या फिर कोई लग्जरी कार खरीदने का सोच रहे हैं। जरा ठहरिए। फेस्टिव सीजन में खरीदारी करते समय आपको वित्तीय समझदारी के साथ फैसले लेने चाहिए। दिवाली के इस सीजन में लोग गिफ्ट्स, गैजेट्स, गोल्ड और ट्रैवल आदि में जमकर क्रेडिट कार्ड से खर्च कर रहे हैं। लेकिन यह समझदारी भरा फैसला नहीं है। अगर आप क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट यूज कर लेते हैं, तो आपके लिए यह काफी हानिकारक हो सकता है।
