Iran US Conflict: मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर बिगड़ते दिख रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में हुई ताजा सैन्य झड़प ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर सबसे पहले कच्चे तेल के बाजार पर दिखा, जहां शुक्रवार सुबह तेल की कीमतों में तेज उछाल आ गया। अगर तनाव ऐसे ही बढ़ता रहा, तो भारत जैसे देशों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि देश अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है।