Crude Oil Prices: मिडिल ईस्ट में युद्ध से क्रूड ऑयल की कीमतों में आग लग गई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान मिडिल ईस्ट में कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। इससे ग्लोबल एनर्जी सप्लाई बाधित होने की चिंताओं ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया।
