अगर आप लोन की ईएमआई या क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाते हैं या एक साथ कई जगह लोन के लिए अप्लाई कर देते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर गिरना तय है। कम क्रेडिट स्कोर का मतलब है, नया लोन या क्रेडिट कार्ड पाने में दिक्कत आना। इसके अलावा खराब क्रेडिट स्कोर के कई दूसरे नुकसान भी है। इससे आपको जॉब मिलने में दिक्कत भी आ सकती है। कंपनियां आजकल कर्मचारियों का क्रेडिट स्कोर भी चेक करती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान कदम अपनाकर आप सिर्फ 12 महीनों में 200-300 अंक तक क्रेडिट स्कोर बढ़ा सकते हैं। आइए आनते हैं कि आपको क्या करना होगा।
