जोधपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि कफ सिरप सेवन के बाद हुई बच्चों की मौत मामले में सरकार ने एक एक कमेटी बनाई और दूसरी कमेटी और बन रही है। हमने निष्पक्ष होकर इसकी पूरी जांच की है। आरएमएससीएल और ड्रग कंट्रोलर ने मिलकर जांच की। इसमें कोई जानलेवा पदार्थ नहीं पाया गया है। दवाओं की वजह से यह मौत नहीं हुई।
