फाजिल्का जिले में जलालाबाद के एक निजी कॉलेज में मेरा परिवार वेलफेयर सोसाइटी ने एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भांजी डॉ. हरमनदीप कौर और उनके पति डॉ. विशाल चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। उनके साथ बीसी कमीशन पंजाब के अध्यक्ष डॉ. मलकीत सिंह भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। डॉ. हरमनदीप कौर और डॉ. विशाल ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि डॉ. हरमनदीप कौर और डॉ. विशाल की शादी हाल ही में हुई है। उन्होंने बाहर कहीं घूमने जाने की बजाय रक्तदान कैंप में शिरकत को पहल की, जिसकी सब सराहना कर रहे हैं। हरमनदीप कौर बोलीं- 3 लोगों की जान बचा सकती है एक यूनिट डॉक्टर हरमनदीप कौर का कहना है कि एक यूनिट ब्लड तीन लोगों की जान बचा सकता है। जिसमें इमरजेंसी में आए व्यक्ति, थैलेसीमिया पीड़ित और डिलीवरी के समय महिला जैसे आपात स्थिति शामिल हैं। ये लोग भी रहे मौजूद इस कार्यक्रम में मेरा परिवार समिति के अध्यक्ष संदीप कंबोज, मास्टर पूर्ण और किसान नेता अशोक कंबोज भी मौजूद थे। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।