नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल शेर सिंह ने मंच से सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने खुद को नौकरी छोड़कर आंदोलन में शामिल होने की बात कही और अपना पुलिस बैज अभिजीत दीपके को सौंप दिया. उधर पुलिस का कहना है कि शेर सिंह फिलहाल पिथौरागढ़ में तैनात हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है.
