चूरू (सादुलपुर)। शहर के वार्ड नंबर 16 में शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार 2 युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की। कंधे पर गोलियां लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोको कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।