Chittorgarh : चित्तौड़गढ़ में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। चित्तौड़गढ़ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित विशाल महाप्रसादी में इस बार श्रद्धालुओं के लिए स्वाद और आस्था का खास मेल तैयार किया गया। आयोजन की सबसे बड़ी खासियत पहली बार बनाई जा रही ‘झकोलमा पूड़ी’ रही। करीब 2 से ढाई फीट के विशाल आकार और बनाने के विशेष पारंपरिक तरीके के कारण यह पूड़ी दिनभर श्रद्धालुओं के बीच कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसे तैयार करने के लिए समिति की ओर से बाहर से 15 कुशल हलवाइयों की विशेष टीम बुलाई गई।