चंडीगढ CBI की तरफ से पकड़े गए पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर और शिकायतकर्ता व्यापारी के बीच बिचौलिए कृष्नु को CBI अपनी कस्टडी में लेगी। CBI की तरफ से आज इसके लिए CBI कोर्ट में अर्जी दायर की है। CBI ने कृष्नु का 12 दिन का रिमांड मांगा है। जिस पर अदालत की तरफ से मंगलवार को फैसला सुनाना है। इस पर अदालत की तरफ से विचार करके रिमांड पर फैसला दिया जाएगा। यह तो साफ है कि 12 दिन का रिमांड तो नहीं दिया जाएगा मगर आठ से दस दिन के रिमांड पर भेजा जा सकता है। CBI की तरफ से कृष्नु शारदा से पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के संबंधों के बारे में जानकारी ली जानी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पिछले दस दिन की जांच में CBI के पास कई इनपुट हाथ लगे हैं। यह है पूरा मामला
चंडीगढ़ CBI की तरफ से 16 अक्तूबर 2025 को पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को व्यापारी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके घर 7.5 करोड़ रुपए नगद, महंगी घडियां और कई लाकर मिले थे। इसके अलावा उसके पास कई बेनामी जायदाद के कागजात भी मिले हैं। उसे देश और विदेश में कई जायदाद होने की भी बात सामने आई है। यह भी जानकारी सामने आई थी कि कृष्नु ने ही उसे शिकायतकर्ता व्यापारी से मिलवाया था। पूर्व DIG और कृष्नु को चंडीगढ़ स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है और वह दोनों चंडीगढ़ की बुडैल जेल में बंद हैं। विस्तार से पढ़िए कौन है कृष्नु… कृष्नु ने DIG भुल्लर को कारोबारी के बारे में जानकारी दी थी CBI को शिकायत देने वाले फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ के आकाश बत्ता बताते हैं कि वह कृष्नु को पहले से जानते थे। कृष्नु को उनके खिलाफ सरहिंद पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के बारे में पता था। उसने ही DIG हरचरण सिंह को उसके बारे में जानकारी दी थी। आकाश ने बताया कि उसने ही हरचरण सिंह भुल्लर से उनकी बात भी करवाई थी। उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं, जिनका वह शिकार रहे हैं।
