Car Loan: नया साल आते ही बहुत से लोग नई कार खरीदने की योजना बनाते हैं। अगर आप कार लोन ले रहे हैं, तो ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस बजट पर बड़ा असर डालती है। अलग-अलग बैंक कार लोन पर अलग-अलग ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। अगर आपका CIBIL स्कोर अच्छा है, तो आप कम ब्याज पर लोन लेकर बड़ी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से बैंक कार लोन पर कम ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
