Car Loan EMI Calculator: इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदने वालों को डबल फायदा हो रहा है। जीएसटी रेट्स घट जाने से एक तो कीमतें काफी गर गई हैं। ऊपर से फेस्टिव सीजन में कंपनियां कई आकर्षक ऑफर्स भी लेकर आई हैं। ऐसे में कार मार्केट में इन दिनों काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। भारत में बड़ी संख्या में लोग लोन लेकर कार खरीदते हैं। कार लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए। जहां सबसे कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस हो, वहां से कार लोन लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि कार लोन पर बैंक क्या ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।