Budget 2026: नीति आयोग ने एमएसएई कंपनियों की दक्षता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को एकसाथ जोड़ने की सिफारिश की। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा, एमएसएमई से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं में आपसी तालमेल की कमी है और काम का दोहराव हो रहा है। इससे योजनाओं का पूरा फायदा आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग मंत्रालय और विभाग एमएसएमई के लिए योजनाएं चला रहे हैं।
