केंद्र सरकार के सबसे अहम वित्तीय दस्तावेज यूनियन बजट 2026 को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। वित्त वर्ष 2026-27 का बजट 1 फरवरी 2026 को पेश किए जाने की संभावना है, जो इस बार रविवार पड़ रहा है। तारीख को लेकर बनी असमंजस की स्थिति है। लेकिन इन सब के बीच सरकारी स्तर पर तैयारियां 1 फरवरी को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही हैं।