Tourism Budget 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026 (Union Budget 2026 Tourism) में पर्यटन क्षेत्र को देश के ‘विकास का नया इंजन’ घोषित किया है। सरकार ने इस बार सिर्फ घूमने-फिरने पर ही नहीं, बल्कि इसे रोजगार का सबसे बड़ा साधन बनाने पर जोर दिया है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने यह बात साफ की कि टियर-2 और टियर-3 शहर अब पर्यटन के नए केंद्र बनेंगे। विदेश घूमने के शौकीनों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि सरकार ने विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाले टीसीएस (Tax Collected at Source) को घटाकर 2% कर दिया है। इससे विदेश यात्रा (Nirmala Sitharaman Travel Budget) अब पहले के मुकाबले सस्ती हो जाएगी।