Union Budget: बजट का समय नजदीक आ रहा है और लोग दिल थाम कर बैठे हुए हैं। वर्ष 2026 के आम बजट (Union Budget 2026) की उल्टी गिनती खत्म होने वाली है। देश की वित्त मंत्री 1 फरवरी को संसद में बही-खाता पेश करेंगी। लेकिन बजट भाषण शुरू होने से पहले ही महंगाई की आहट ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। बाजार के जानकारों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सरकार ‘सिन गुड्स’ (Sin Goods) यानि सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ा सकती है। इसके अलावा, महीने की पहली तारीख होने के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों में भी बदलाव की पूरी संभावना है।
