Budget 2026 Renewable Energy: भारत सरकार वर्ष 2026 के आम बजट की तैयारियों में जुटी है और इस बार क्लीन एनर्जी सेक्टर पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लक्ष्य के तहत रिन्यूएबल एनर्जी को प्रमुख प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने बजट 2026 में नीतिगत और वित्तीय समर्थन बढ़ाने की उम्मीद जताई है, जिससे डिस्ट्रिब्यूटेड एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिल सके।
