Budget 2026: केंद्र सरकार वर्ष 2026-27 के आम बजट में महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ाने पर खास फोकस कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, आम बजट में महिलाओं के लिए नए क्रेडिट कार्ड, लोन स्कीम और खास बीमा योजनाओं का ऐलान हो सकता है। सरकार का मानना है कि अगर महिलाओं को आसान कर्ज, बेहतर बीमा और बैंकिंग सुविधाएं मिलें तो वे न सिर्फ अपने परिवार बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना सकती हैं। इसी सोच के तहत सरकार ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है।
