Budget 2026 Economic Survey Date: भारत में हर साल बजट से पहले देश की आर्थिक स्थिति को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज पेश किया जाता है, जिसे इकोनॉमिक सर्वे कहा जाता है। यह रिपोर्ट बीते वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती है। इसमें विकास दर, महंगाई, रोजगार, निवेश और सरकारी नीतियों का आकलन शामिल होता है। इकोनॉमिक सर्वे 2026 इस साल संसद में 29 जनवरी 2026 को पेश किया जाना तय माना जा रहा है, जो यूनियन बजट 2026 से ठीक पहले आएगा और बजट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
