दुनिया की तमाम मौजूदा चुनौतियों के बीच आगामी एक फरवरी को पेश होने वाला देश का अगले साल का बजट भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की नींव रख सकता है। बदलती वैश्विक व्यवस्था, महाशक्तियों को सिर्फ अपनी चिंता (प्रोटेक्शनिज्म) की प्रवृत्ति और टैरिफ को कूटनीतिक हथियार बनाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीति (टैरिफ टैरर) के बावजूद भारत 2025 में भारत 4.18 लाख डॉलर की इकॉनामी के साथ दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है।
