Budget 2026 Share Market Impact: घरेलू शेयर बाजार में हर साल केंद्रीय बजट से पहले कुछ हद तक दबाव और अनिश्चितता देखी जाती है। निवेशक नीतिगत घोषणाओं और टैक्स से जुड़े फैसलों को लेकर सतर्क रहते हैं, जिससे बाजार में बदलाव आता है। इसी कड़ी में बजट से पहले आई हालिया गिरावट के बाद अब बाजार में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। SBI सिक्योरिटीज के विश्लेषण के अनुसार, प्री-बजट करेक्शन के बाद भारतीय शेयर बाजार ने ज्यादातर मामलों में मजबूत रिकवरी दर्ज की है और यह ट्रेंड एक बार फिर दोहराता नजर आ रहा है।