Japan interest rate hike: जापान ने ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने आज (19 दिसंबर) नीतिगत ब्याज दरों में 25bps की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही जापान में ब्याज दरें 30 सालों से उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। जापान ब्याज दरों में इजाफे से बचता रहा है। कोरोना महामारी के समय भी जब दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि कर रहे थे, जापान ने उन्हें स्थिर रखा था। हालांकि अब हालात बिल्कुल अलग हैं।