Nitin Nabin assets and wealth: नितिन नबीन भाजपा के नए बॉस बन गए हैं। उन्हें पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। पिछले साल जब उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तभी यह साफ हो गया था कि प्रेसिडेंट की कुर्सी पर वही बैठेंगे। नबीन की ताजपोशी के साथ ही भाजपा में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। आइए जानते हैं कि भाजपा की सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठने वाले नितिन नबीन के पास कितनी दौलत है।