Bisalpur Dam: टोंक। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया के साथ ही निकटवर्ती जलभराव क्षेत्र में इस बार जमकर बरसे मानसून ने जयपुर, अजमेर व टोंक जिले के लिए अगले दो वर्ष तक पेयजल की चिंता को समाप्त कर दिया है। वहीं पिछले सभी रिकार्ड तोड़कर बांध बीते 74 दिनों से लगातार छलक रहा है जिससे बांध का गेज पूर्ण जलभराव 315.50 आरएल मीटर पर स्थिर बना हुआ है।
