Cheah Cheng Hye gold investment: सोने को लेकर एक अरबपति की दीवानगी इन दिनों चर्चा में है। इस अरबपति ने अपनी दौलत का एक चौथाई हिस्सा गोल्ड में निवेश कर रखा है। उन्हें भरोसा है कि सोना आगे भी इसी तरह मजबूती के साथ बढ़ेगा। हांगकांग के अरबपति चेह चेंग हाय (Cheah Cheng Hye) एशिया में वैल्यू इन्वेस्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी कंपनी वैल्यू पार्टनर्स एशिया की सबसे बड़ी फंड एवं एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल है। चेह पिछले कई सालों से गोल्ड में निवेश करते आ रहे हैं और इस निवेश ने उन्हें शानदार रिटर्न दिया है।
