भरतपुर के बयाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब भीमनगर इलाके में सडक़ जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव में सीओ कृष्णराज सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि तीन पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।