बाड़मेर। जिले के शिव क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर मंगलवार शाम एक ही जगह कुछ मिनट के अंतराल में दो हादसे हो गए। गूंगा सरहद स्थित पेट्रोल पंप के पास पहले एक लोडिंग वाहन की टक्कर से ‘नंदी’ की मौत हो गई। हादसे के बाद मृत नंदी हाईवे पर ही पड़ा रहा। कुछ ही देर बाद इसी मृत पशु से एक एंबुलेंस टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस सवार दो लोग घायल हो गए।