भारत में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और बैंक समय समय पर इसके नियमों में बदलाव करते रहते हैं। इन बदलावों का सीधा असर ग्राहकों को मिलने वाले कैशबैक, रिवॉर्ड और शुल्क पर पड़ता है। अप्रैल 2026 से एक्सिस बैंक, यस बैंक और एसबीआई कार्ड अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर, खर्च लिमिट और रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने जा रहे हैं, जिससे लाखों कार्डधारकों के लाभ और खर्च के तरीके प्रभावित हो सकते हैं। बैंकिंग विशेषज्ञ इसे “कार्ड डीवैल्यूएशन” की बढ़ती लहर बता रहे हैं।