Bank Holidays in October 2025: अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती, छठ पूजा और दिवाली जैसे कई इवेंट आ रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर में काफी सारी छुट्टियां आ रही हैं। बैंक भी अक्टूबर में कई दिन बंद रहने वाले हैं। अलग-अलग जोन में कुल 21 दिन बैंकों की छुट्टियां आ रही हैं। इसलिए आपको छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाना चाहिए। वरना आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। साथ ही आपका जरूरी बैंकिंग काम भी रुक जाएगा। आइए जानते हैं कि अक्टूबर महीने में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।
