जनवरी में पोंगल, मकर संक्रांति, लोहड़ी और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के चलते देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसी क्रम में चेन्नई जोन यानी तमिलनाडु में अगले सप्ताह लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार ये छुट्टियां राज्य विशेष होंगी और पूरे देश में एकसमान लागू नहीं होंगी।